अस्थमा के बारे में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से, 24 और 25 फ़रवरी 2010 को टाइम्स ऑफ़ इंडिया मुंबई के कर्मचारियों के लिए 'फेफड़ों का स्वास्थ्य परीक्षण कैंप' आयोजित किया गया था. कर्मचारियों को फेफड़ों के स्वास्थ्य का महत्व बताते हुए एक ईमेल भेजा गया था.
कैंप के लिए 230 ऑनलाइन पंजीयन के साथ ज़बरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी. ईवेंट के 2 दिन पहले ब्रीद फ़्री (Breathe Free ) स्टैंडीज़ और पोस्टर टाइम्स परिसर में लगा दिए गए थे.
अच्छी खासी तादाद में लोगों के आने के अनुमान के साथ, हमने 4 स्क्रीनिंग डेस्क, प्रत्येक पीक फ़्लो मीटर के साथ और जाँच करने तथा उनके फेफड़ों की रीडिंग पता करने में मदद के लिए अपने प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए.s कर्मचारियों के लिए बैठने की व्यवस्था के साथ ही 2 डॉक्टरों के लिए एक अलग कमरे की व्यवस्था थी. वहाँ मशीन के डेमो और स्पाइरोमीटरी जाँच के लिए भी काउंटर थे.
जैसे ही घड़ी में 11 बजे, कर्मचारियों का काउंटर पर आना शुरू हो गया. उन सभी की पीक-फ़्लो मीटर से जाँच की गई और उनमें से कुछ को फ़िजिशियन ने देखा और आगे स्पाइरोमीटरी जाँच के लिए भेजा. हमने इस बात का ध्यान रखा कि प्रत्येक व्यक्ति को उसके फेफड़ों की स्थिति के आधार पर उचित ध्यान और समय दिया जाए. डॉक्टरों ने कर्मचारियों की आवश्यकता के अनुसार जाँच, परामर्श, और उपचार भी बताया.
दो दिन के कैंप में कुल 500 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया.
कैंप निम्न डॉक्टरों की मदद से सफल रहा जो हमारे ब्रीद फ़्री (Breathe Free) आंदोलन में सहायता करने के लिए आगे आए. ब्रीद फ़्री (Breathe Free ) पर विश्वास करने और जागरूकता फैलाने के हमारे इस अभियान में भाग लेने के लिए हम उनके बहुत आभारी हैं.
पहले दिन अर्थात् 24 फ़रवरी, 2010
•
डॉ. राजरतन सदावर्ते- चेस्ट फ़िजिशियन, मलाड
•
डॉ. रोहित हेगड़े - चेस्ट पीजी-जीटी हॉस्पिटल
•
डॉ. आनंद कुमार - चेस्ट फ़िजिशियन, मुलुंड
दूसरे दिन अर्थात् 25 फ़रवरी, 2010
•
डॉ. विवेक सिंह - चेस्ट फ़िजिशियन, वाशी
•
डॉ. विद्या डोशी - चेस्ट फ़िजिशियन, भाटिया हॉस्पिटल
हम टाइम्स ऑफ़ इंडिया के श्री चंद्रशेखर मुखर्जी, श्री सुजॉय मज़ुमदार और श्री दीपक कुमार को भी धन्यवाद देते हैं जिन्होंने हमें उनके कर्मचारियों तक पहुँचने का अवसर दिया.
यदि आप किसी कॉर्पोरेट, स्कूल, सोसायटी या कम्युनिटी सेंटर को जानते हैं जो अपने परिसर में ‘फेफड़ों की जाँच कैंप’ आयोजित करना चाहता है, तो कृपया हमें
info@breathefree.com पर लिखें.