|
एक अभिभावक के रूप में क्या आप चाहते हैं कि आपके बच्चे का बचपन ख़ुशहाल, स्वस्थ और अच्छा हो. यदि आपके बच्चे को अस्थमा है, तब भी आप यही आशा रख सकते हैं. ऐसा इसलिएहै क्योंकि अस्थमा को सही उपचार से पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है. इसलिए यदि आपके बच्चे को अस्थमा है, तो बिल्कुल चिंता न करें. बस हमारी फ़िल्म “अस्थमा पर विजय” को क्लिक करें. देखें कि अस्थमा से पीड़ित बच्चे वह सब काम कैसे करते हैं, जो एक सामान्य बच्चा करता है. आप देखेंगे कि आपका बच्चा भी सब कुछ कर सकता है. हाँ, वह नियमित रूप से स्कूल जा सकता है, आइसक्रीम खा सकता है और यहाँ तक कि भागदौड़ के खेल भी खेल सकता है.
बच्चों का अस्थमा वयस्कों के अस्थमा से अलग है. बच्चों में संभवत: अस्थमा के विशिष्ट लक्षण जैसे साँस फूलना, साँस की घरघराहट, खाँसी और सीने में कसाव दिखाई न दें. इसके अलावा हर बच्चे का अस्थमा अलग अलग होता है. कुछ बच्चों में हल्का अस्थमा होता है जबकि दूसरों में गंभीर अस्थमा होता है. कुछ में बार-बार खाँसी और कुछ में एलर्जी हो सकती है.
अस्थमा बच्चों में होने वाली सबसे आम क्रॉनिक (लंबी अवधि की) बीमारी है. यूके (UK) में 11 में से 1 बच्चा अस्थमा से पीड़ित है. यूएसए (USA) में, 70 लाख बच्चे अस्थमा से पीड़ित हैं. भारत में, लगभग हर 12 बच्चों में से 1 को अस्थमा है. इसलिए, यदि आपके बच्चे में अस्थमा का पता चला है, तो चिंता न करें. आप अकेले नहीं हैं.
फिर भी, हमेशा अभिभावक चिंतित रहते हैं कि अस्थमा एक सामाजिक कलंक है जो उनके बच्चे के भविष्य को प्रभावित कर सकता है. इसलिए जब कोई एलोपैथिक डॉक्टर यह बताता है कि उनके बच्चे को अस्थमा है, तो वे अपने बच्चे को किसी और को दिखाना चाहते हैं, और यह सोचकर कि एलोपैथी (अंग्रेज़ी दवाइयों) के साइड इफ़ेक्ट्स हैं और इसका इलाज लंबे समय तक चलता है, वे एक उपचार से दूसरे उपचार तक भटकते रहते हैं. लेकिन ये सभी अस्थमा के बारे में शंकाएँ हैं. जैसे-जैसे आप आगे पढ़ते जाएँगे, आपकी शंकाओं का जवाब मिलता जाएगा और यहाँ तक कि आप अपने बच्चे के अस्थमा को नियंत्रित करने के बारे में भी जानेंगे. |
|